फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   19 police personnel honored for outstanding work

उत्कृष्ट कार्य के लिए 19 पुलिस कार्मिक सम्मानित

Wed, 16 Dec 2020 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
19 police personnel honored for outstanding work
जिला स्तरीय पुलिस मासिक सम्मेलन में एसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी चौकी/थाना को लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर यात्रा समेत व क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए 19 पुलिस कार्मिकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए एसपी भुल्लर ने सभी कार्मिकों से उनकी समस्याएं पूछी। इसके बाद सम्मेलन में 19 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें कोतवाल कुंवर सिंह बिष्ट को उत्कृष्ट विवेचन, एसआई मंजुल रावत व एसआई आशुतोष चौहान समेत 10 कार्मिकों को केदारनाथ में यात्राकाल में ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य के लिए के लिए सम्मानित किया गया। जबकि आरक्षी विक्रम कठैत, देवेंद्र, कुलदीप सिंह और अभिषेक कुमार को पुलिस मैन ऑफ द मंथ के पुरस्कार और चार अन्य पुलिस कार्मिकों को जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीओ जीएल कोहली, सीओ अनिल मनराल समेत सभी थाना व चौकी प्रभारी व अन्य कार्मिक मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed