फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   19 complaints resolved at the camp.

Rudraprayag News: शिविर में 19 शिकायतों का निस्तारण

Sat, 20 Jun 2026 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 20 Jun 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
19 complaints resolved at the camp.
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। नगर पालिका सभागार में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर व स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। शिविर में 19 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान नगर पालिका ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले फड़-फेरी व्यवसायियों व नगर पालिका के कर्मियों को सम्मानित किया।

इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में आए लोगों व नगर पालिका कर्मचारियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं, लाभार्थी सेवाओं एवं जनहित कार्यक्रमों की जानकारी दी। पालिका के अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में नगर पालिका परियोजना प्रबंधन हिमांशु बहुगुणा सहित जनता व अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed