फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आज दोपहर बाद तक खुल पाएगा गौरीकुंड हाईवे

आज दोपहर बाद तक खुल पाएगा गौरीकुंड हाईवे

Fri, 21 Dec 2018 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
आज दोपहर बाद तक खुल पाएगा गौरीकुंड हाईवे
रुद्रप्रयाग। बांसवाड़ा में टूटी चट्टान से बाधित हाईवे को बहाल करने के लिए मलबा सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। आज शनिवार दोपहर तक हाईवे के खुलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अवरुद्ध होने से केदारघाटी जाने वाले लोगों को तिलवाड़ा-मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग से भेजा जा रहा है। ऐसे में गुप्तकाशी और ऊखीमठ जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग 87 से 102 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एनएच व कार्यदायी संस्था द्वारा घटना के बाद से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन 50 मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले भारी मलबे को साफ करने में कम से कम 30 घंटे का समय लग सकता है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति अनुकूल रही तो देर रात तक प्रकाश की व्यवस्था कर मलबे की सफाई की जाएगी। साथ ही शनिवार तड़के से दोनों तरफ से मशीनों से मलबा साफ किया जाएगा। डीएम के अनुसार दोपहर तक हाईवे पर यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed