फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   अब, विद्युत लाइनों में फाल्ट, बिजली चोरी और करंट का नहीं रहेगा खतरा

अब, विद्युत लाइनों में फाल्ट, बिजली चोरी और करंट का नहीं रहेगा खतरा

Sun, 22 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अब, विद्युत लाइनों में फाल्ट, बिजली चोरी और करंट का नहीं रहेगा खतरा
विनय बहुगुणा
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। बिजली चोरी, लो-वोल्टेज और विद्युत लाइनों में फॉल्ट की समस्या से अब उपभोक्ताओं निजात मिल पाएगी। केंद्र सरकार की आईपीडीएस (इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम) योजना के तहत यह संभव होगा, जिसमें नगर क्षेत्र की 25 किमी लंबी विद्युत लाइनों को बंच किया जाएगा।
केंद्र सरकार की आईपीडीएस योजना के तहत उत्तराखंड के 25 शहर/नगर क्षेत्रों की विद्युत लाइनों को सुधारा जाएगा, जिसमें रुद्रप्रयाग नगर भी शामिल है। यहां 25 किमी लंबी विद्युत लाइनों को बंच किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में नगर क्षेत्र के बाहरी क्षेत्र रुद्रप्रयाग-चोपता-पोखरी मार्ग पर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में किया जा रहा है। इसके बाद कोटेश्वर, बेलणी, गुलाबराय क्षेत्र और आखिरी चरण में मुख्य बाजार की विद्युत लाइनों को बंच किया जाएगा। बंच के तहत एरियल केविल के जरिए फेस, अर्थ व न्यूटल की तारें एक साथ मिलाई जाती हैं। इस तकनीक का बड़ा फायदा यह है कि बिजली की चोरी नहीं होगी। हवा में तारों के आपस में उलझकर टूटने का खतरा भी नहीं रहेगा। आईपीडीएस के तहत श्रीनगर-रुद्रप्रयाग की 66केवी विद्युत लाइन की तारें भी बदली जा रही है, जिससे सप्लाई पहले की तुलना में और बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन


अब नियमित रहेगी बिजली
रुद्रप्रयाग। ऊर्जा निगम द्वारा सुमाड़ी पावर हाउस को अगस्त्यमुनि से लिंक किया जा रहा है। इस सुविधा से रुद्रप्रयाग सुमाड़ी के बीच लाइन में फॉल्ट आने पर भी केदारघाटी में सप्लाई नियमित रहेगी। साथ ही गुप्तकाशी पावर हाउस की क्षमता 5 एवीए से बढ़ाकर 8 एवीए कर दी गई है। इससे केदारनाथ तक वोल्टेज बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत रुद्रप्रयाग में 25 किमी विद्युत लाइन को बंच किया जाना है। इन दिनों बाहरी क्षेत्र में कार्य चल रहा है। एक माह के भीतर पूरे नगर क्षेत्र की विद्युत लाइन को बंच कर दिया जाएगा। इस कार्य में स्थानीय लोगों का सहयोग भी चाहिए। क्योंकि कार्य के दौरान विद्युत सप्लाई को बंद करना पड़ेगा।
--- मनोज सती, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed