फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   विधायक चौधरी ने कांट्रेक्टर को ब्लैक लिस्ट करने की दी चेतावनी

विधायक चौधरी ने कांट्रेक्टर को ब्लैक लिस्ट करने की दी चेतावनी

Thu, 19 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विधायक चौधरी ने कांट्रेक्टर को ब्लैक लिस्ट करने की दी चेतावनी
रुद्रप्रयाग। स्यूंणी-टैठी-पाट मार्ग के निरीक्षण पर पहुंचे विधायक ने सुधारीकरण कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद जेई को 15 दिनों में मानकों के तहत कार्य सुधारने और गुणवत्तापरक कार्य नहीं होने पर कांट्रेक्टर का भुगतान रोक ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक भरत सिंह चौधरी अगस्त्यमुनि ब्लाक के पट्टी बच्छणस्यूं के स्यूंणी-टैठी-पाटा मोटर मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां 12 किमी लंबे मोटर मार्ग पर 5.25 किमी हिस्से में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार द्वारा मानकों के तहत कार्य नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कुछ माह पूर्व 600 मीटर पर किया गया डामर पूरी तरह से उखड़ गया है, जिससे सड़क बदहाल हो चुकी है। साथ ही मोड़ों की कटिंग भी सही नहीं की गई है। विभाग की लापरवाही से कांट्रेक्टर द्वारा मनमानी से कार्य किया गया है, जो सही नहीं है। उन्होंने मौके पर मौजूद जेई को 15 दिनों में मानकों के तहत कार्य सुधार के निर्देश दिए। अन्यथा कांट्रेक्टर का भुगतान रोककर ब्लैक लिस्ट करने को कहा। इधर, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व में किया गया डामर उखड़ गया है, जिसे दुबारा बिछाया जाएगा। 3 करोड़ 89 लाख रुपये में हमारे द्वारा मार्ग पर मोड़ कटान, निकास नाली व डामर का कार्य होना है। बीते सोमवार को भी ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी के जनता दरबार में इस मोटर मार्ग पर हो रहे सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य को लेकर शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed