फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   24 व 25 जुलाई को गैरसैंण में उक्रांद का अधिवेशन

24 व 25 जुलाई को गैरसैंण में उक्रांद का अधिवेशन

Fri, 13 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
24 व 25 जुलाई को गैरसैंण में उक्रांद का अधिवेशन
रुद्रप्रयाग/ उत्तरकाशी/बड़कोट/पुरोला। उत्तराखंड क्रांति दल का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 24 जुलाई से गैरसैंण में होगा। इस मौके पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल की अध्यक्षता में हुई पार्टी की बैठक में बूथ स्तर से संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि पार्टी निकाय चुनाव सहित आगामी पंचायत चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। साथ ही दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन को गैरसैंण के लिए समर्पित करने की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण के भौगोलिक हालातों के अध्ययन के साथ ही वहां आमजन को मिल रही मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्रांद गैरसैंण राजधानी के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए संघर्ष करती रहेगी। बैठक में जिला संगठन मंत्री प्रेम सिंह बडियारी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर अवतार सिंह राणा, गंगाधर सेमवाल, मुकेश डोभाल, बलवीर चौधरी, पृथ्वीपाल रावत, सीमा चौहान, जसपाल खत्री, जितार जगवाण आदि मौजूद थे। वहीं उत्तरकाशी बड़कोट/पुरोला में गांव बसाओ, प्रदेश बचाओ यात्रा के तहत उक्रांद के संरक्षक एवं गढ़वाल प्रभारी त्रिवेंद्र पंवार शुक्रवार को बड़कोट और पुरोला पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने यात्रा को जन आंदोलन में बदलने की अपील करते हुए बेरोजगारी, पलायन आदि मुद्दों पर राष्ट्रीय दलों के खिलाफ मोर्चा खोला। इससे पूर्व उन्होंने बाड़ागड्डी और धनारी क्षेत्र में भी भ्रमण कर जन समर्थन जुटाया। इस मौके पर पुरुषोत्तम उनियाल, किशन सिंह रावत, गौरा देवी, रविंद्र राणा, कैप्टन बीएस सजवाण, मोहित डोभाल, त्रिवेंद्री देवी, विष्णुपाल रावत, जेठूलाल भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed