फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बिना पोस्टमार्टम के शव जलाने वालों के खिलाफ मुकदमा होगा दर्ज

बिना पोस्टमार्टम के शव जलाने वालों के खिलाफ मुकदमा होगा दर्ज

Fri, 13 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बिना पोस्टमार्टम के शव जलाने वालों के खिलाफ मुकदमा होगा दर्ज
रुद्रप्रयाग/तिलवाड़ा। सिलगढ़ पट्टी ग्राम पंचायत भणगा के रहड़ गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। व्यक्ति का शव गोशाला के समीप एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पंचनामा भरने के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में शव की अंत्येष्टि कर दी गई। इधर, पुलिस बिना पोस्टमार्टम के शव जलाने पर एफआईआर दर्ज करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे रहड़ गांव निवासी मंगल सिंह (42) ने अपनी गोशाला के समीप एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। मौके पर मंगल सिंह की पत्नी पहुंची तो पति को पेड़ से लटकता देख चिल्लाने लगी। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मयाली चौकी से पहुंची पुलिस टीम ने शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जाने लगी, लेकिन मृतक के परिजन व वहां मौजूद ग्रामीणों से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। एसपी को स्थिति से अवगत कराकर पुलिस टीम चौकी लौट गई। इधर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा द्वारा करीब 4 बजे कोतवाल कुंवर सिंह बिष्ट को मृतक केशव को पोस्टमार्टम के लिए लाने के लिए मय फोर्स को भेजा गया, लेकिन टीम के पैतृक घाट पर पहुंचने तक परिजनों द्वारा शव की अंत्येष्टि कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्महत्या के मामले में शव का पोस्टमार्टम अनिवार्य है, जिन लोगों द्वारा बिना कानूनी कार्रवाई पूरे किए शव को जलाने का कार्य किया गया है, उन पर मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed