{"_id":"5a8efb9f4f1c1bd34b8ba451","slug":"181519319967-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय दोगुनी करने को 17 मॉडल गांव चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय दोगुनी करने को 17 मॉडल गांव चयनित
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आजीविका संवर्धन की बैठक में किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित रेखिय विभाग व स्वयंसेवी संस्थाओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर 17 चयनित मॉडल गांव लोगों को जागरूक करने पर चर्चा कर अधिकारियों से सुझाव मांगे गए।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्यान अधिकारी को जिले में ही आलू के बीज उत्पादन के लिए कृषक तैयार करने को कहा, जिससे आगामी सीजन में बाहर से बीज न मंगाने पड़े। काश्तकारों को मार्च के पहले सप्ताह तक आलू टमाटर, बैंगन, मटर, शिमला मिर्च व भिंडी के बीज उपलब्ध कराने और प्रशिक्षित कृषकों को उत्पादित की जा रही फसल की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने अगस्त्यमुनि में 25-26 फरवरी को आयोजित किसान मेले में बीज वितरण के निर्देश भी दिए। डीएम ने मॉडल विलेज टेमरिया, भटवाडी, कोटगी, नगरासू, त्रियुगीनारायण, जैली, पीडा, बाडा, नवासु, देवांगना, सल्या, लुठियाग, गैठाणा, दानकोट, डांगीबांगर, जालमल्ला, कालीमठ गांव की बंजर भूमि को उद्यान, मस्त्य, पशुपालन, कृषि विभाग तथा एनजीओ द्वारा सद्पयोग में लाने के लिए कहा। इस मौके पर डीडीओ एएस गुंज्याल, सीवीओ डा. रमेश सिंह नितवाल, डीएचओ जीएल मखनवाल, पीई एमएस नेगी समेत विभिन्न ब्लाकों के बीडीओ, अन्य विभागों के अधिकारी व स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।