{"_id":"5a412f694f1c1b0f788b4e00","slug":"181514221417-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान अष्टभैंरवनाथ की देवरा यात्रा पहुंची भटवाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान अष्टभैंरवनाथ की देवरा यात्रा पहुंची भटवाड़ी
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊखीमठ। भगवान अष्ट भैरवनाथ की महाजात बन्याथ देवरा यात्रा अपने भ्रमण के 13वें दिन भटवाड़ी पहुंची। ग्रामीणों ने देवरा यात्रा का जोरदार स्वागत कर भगवान से सुख समृद्धि की मन्नत मांगी।
धवल पर्वत पर स्थित भगवान अष्ट भैरव की देवरा यात्रा सोमवार को ऊखीमठ मुख्य बाजार से होते हुए भटवाड़ी पहुंची। इससे पूर्व उदयपुर में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कर डोली ने अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान उदयपुर के लोग भटवाड़ी तक यात्रा को विदा करने पहुंचे जबकि भटवाड़ी के लोगों ने अपने गांव में पहुंचे पर भगवान अष्ट भैरवनाथ व यात्रा के साथ चल रहे अन्य देवी-देवताओं का जोरदार स्वागत कर पूजा-अर्चना की।
12 दिसंबर से शुरू हुई देवरा यात्रा अब तक पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, अगस्त्यमुनि, चाका, सिल्ला, बमणगांव, फलई, रेयड़ी, हाट, चंद्रापुरी, स्यालसौड़ होते हुए ऊखीमठ ब्लॉक के पंचगाई पठाली, डुंगर सेमला, किमाणा, पैंज, उदयपुर का भ्रमण कर चुकी है।
विज्ञापन
देवरा यात्रा के अध्यक्ष दीपक कुंवर ने बताया कि इस यात्रा में अष्ट भैरव के साथ महाकाली, गौंडा भैरव, चामुंडा माई, जय विजय, चड़ाक देवता, कैलाशवीर, भुकुंड भैरव, हीत देवता एवं हनुमान के निशाण चल रहे हैं। संयोजक लक्ष्मी प्रसाद भट्ट ने बताया कि 21 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा में अब भगवान भैरवनाथ मद्महेश्वर घाटी और कालीमठ घाटी के विभिन्न गावों का भ्रमण करेगी।