{"_id":"5a033a0d4f1c1bee688b9f9b","slug":"181510160909-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। 18वीं राज्य स्तरीय बालक/बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ इंडोर स्टेडियम अगस्त्यमुनि में शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों की दस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन केदारनाथ के विधायक मनोज सिंह रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंगलवार को राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के खत्म होते के बाद आज से पुन: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सुखद है। कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को नया सीखने को मिलेगा और उनके खेल में सुधार होगा, जो जिले के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी इस तरह के आयोजनों पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली और नैनीताल की टीमों से भेंट कर बेहतर खेल के लिए प्रोत्साहित भी किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर जीआईसी रुद्रप्रयाग, चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कालेज अगस्त्यमुनि, जीआईसी अगस्त्यमुनि व पठालीधार के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बृहस्पतिवार से ग्रुपवार मैच खेले जाएंगे। एसएन सेमवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम मेें सीईओ सीएन काला, बीईओ केएल रडवाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डा. सोहन सिंह माझिंला, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह जगवाण, सुनीता बशिष्ट, कुशाल सिंह नेगी समेत टीमों के टीम प्रभारी व खिलाड़ी मौजूद थे।