फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   विज्ञान महोत्सव मॉडल जूनियर वर्ग में धवल सिंह रहे अव्वल

विज्ञान महोत्सव मॉडल जूनियर वर्ग में धवल सिंह रहे अव्वल

Tue, 07 Nov 2017 10:24 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान महोत्सव मॉडल जूनियर वर्ग में धवल सिंह रहे अव्वल

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलास्तरीय विज्ञान महोत्सव के जूनियर वर्ग मॉडल प्रतियोगिता में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी में जीआईसी भीरी के छात्र धवल सिंह और टीम प्रोजेक्ट में जीआईसी चोपड़ा के अनुराग व अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ व जखोली ब्लाक के 30 विद्यालयों की 50 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया।

एससीईआरटी एवं माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से जीआईसी रुद्रप्रयाग में आयोजित एक दिवसीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन डीएम मंगेश घिल्डियाल ने किया। उन्होंने विज्ञान के प्रति छात्र-छात्राओं की रुचि की प्रशंसा करते की। जिला शिक्षाधिकारी लक्ष्मण सिंह दानू ने विज्ञान महोत्सव के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत डीएम ने छात्र-छात्राओं के मॉडल व प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संबंधित विषय से जुड़े सवाल भी पूछे। प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के स्वास्थ्य तथा स्वस्थ रहना विषय में जूनियर वर्ग में जूहा छिनका के ईश्वर सिंह व सीनियर वर्ग में जीआईसी बसुकेदार के किरण रावत प्रथम रहे। संसाधन प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा में जूहा कोदिमा के समीर व जीआईसी पौंठी के आशीष, अपशिष्ट प्रबंधन तथा जलाशयों का संरक्षण में रोहित रौतेला व मनीषा सिंह, परिवहन व संचार में विवेक बंगारी व पूनम, डिजिटल और तकनीकि समाधान में करन व आयुष कुमार और गणितीय प्रतिरूपण में प्रिंस रावत व विवेक बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान ड्रामा सीनियर वर्ग में जीआईसी मयाली पहले स्थान पर रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश बाजपेयी, सुशील गैरोला, हरेंद्र बिष्ट, विनोद भट्ट, विनोद यादव सहित स्कूलों के शिक्षक/शिक्षिकाएं व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य मौजूद थे। डीईओ माध्यमिक दानू ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed