{"_id":"59f8ad334f1c1b70548ba212","slug":"181509469491-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधि व प्रशासन आपसी तालमेल से करें कार्य : खंडूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधि व प्रशासन आपसी तालमेल से करें कार्य : खंडूरी
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद गढ़वाल मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूडी ने मनरेगा, एनआरएलएम, डीडीयू-जीकेवाई, पीएमजीएसवाई और स्वच्छ भारत मिशन अन्य विभागों की समीक्षा की। उन्होंने कई योजनाओं का लोकार्पण भी किया।
सांसद खंडूरी ने जनप्रतिनिधि व प्रशासन को आपसी सहयोग से कार्य करने के निर्देश दिए। सांसद ने क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि मनरेगा के तहत जिले में किए गए कार्यों, पीएमजीएसवाई के तहत पूरे हो चुके निर्माण आदि के बारे में बताया। इसके उपरांत सांसद खंडूरी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के अंतर्गत जनपद में स्वीकृत द्वारपुर-जोला, ताल-जामन व मूसाढुंगी-पाली मोटर मार्ग का शिलान्यास और बुढना-पालाकुराली, तिलवाडा-भरदार-सौंराखाल व गोरपा-सिरवाडी-कुरछोला मोटर मार्ग का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मार्गों के निर्माण में गुणवत्ता व समय का विशेष ध्यान रखने को भी कहा। इस मौके पर राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक मनोज रावत, सीडीओ डीआर जोशी सहित अन्य विभागीय व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। खंडूरी ने मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण सहित अन्य मौजूद थे।