फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   उतराखंड पेयजल निगम के राजकीकरण की मांग पकडने लगी जोर

उतराखंड पेयजल निगम के राजकीकरण की मांग पकडने लगी जोर

Wed, 18 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड पेयजल निगम के राजकीकरण की मांग पकडने लगी जोर
रुद्रप्रयाग। पेयजल तकनीकी व फील्ड कर्मचारी संगठन ने राजकीकरण सहित अन्य लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अधिशासी अभियंता पर संगठन के पत्रों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शाखाध्यक्ष महावीर सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तकनीकी व फील्ड कर्मचारियों ने कहा कि वह लंबे समय से उच्चाधिकारियों व शासन को अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आवश्यक सेवा के अंतर्गत अन्य विभागों की तर्ज पर फील्ड कर्मचारियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन देने, जन व कार्यहित में मृत घोषित पदों को पुनर्जीवित करने, सभी संवर्गों में समय-समय पर पदोन्नति करने, पूर्व की सूची से छूटे समूह घ से समूह ग में पदोन्नति करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, सातवें वेतनमान के एरियर का अवशेष भुगतान करने आदि की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में ईई को भी ज्ञापन सौंपा है। बैठक में सचिव सुनील सिंह रावत, मातबर सिंह बडियारी, सागर सिंह बर्त्वाल, राजेंद्र सिंह सिंधवाल, कुलदीप चौहान, विनोद भारती, अंकित कुकरेती, रमेश राणा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इधर, अधिशासी अभियंता नवल कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संगठन के पत्रों का समय पर जवाब दे दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed