फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   डीएम ने पूर्व में तैनात राजस्व अभिलेखाकार का वेतन रोका

डीएम ने पूर्व में तैनात राजस्व अभिलेखाकार का वेतन रोका

Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने पूर्व में तैनात राजस्व अभिलेखाकार का वेतन रोका
रुद्रप्रयाग। जरूरी प्रकरणों का समय से निस्तारण नहीं करने पर जिलाधिकारी ने रुद्रप्रयाग तहसील में पूर्व में तैनात राजस्व अभिलेखाकार के अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। राजस्व अभिलेखाकार वर्तमान में ऊखीमठ तहसील में तैनात है। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्टांप उपनिबंध को भी जवाब तलब किया।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित स्टाफ की मासिक बैठक में राजस्व कर्मियों के पेंशन, जीपीएफ, एपीएफ संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान राजस्व विभाग के एक कर्मचारी की मृत्यु के एक वर्ष बाद भी जीपीएफ की पत्रावली निस्तारित नहीं होने पर जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखाकार के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। इसके डीएम ने वादों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों को कोर्ट के दिन अन्य कार्य नहीं करने को कहा। उन्होंने वसूली प्रगति पर ऊखीमठ तहसील के अमीन मुकेश चौहान की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देने की बात कही। इसके अलावा डीएम ने अवैध अतिक्रमण वाले वादों के निस्तारण के लिए प्रतिवादी को दो बार कोर्ट में उपस्थित होने का मौका देने और उपस्थित नहीं होने पर एक माह में अतिक्रमण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उप जिलाधिकारी, तहसीलदार को परिवहन विभाग के साथ वाहनों की नियमित चेकिंग करने को कहा है। बैठक में दैवीय आपदा के मामलों में पटवारी को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने व तहसीलदार को प्रभावित परिवार को त्वरित मुआवजा देने को भी कहा। बैठक में एडीएम गिरीश गुणवंत, उपजिलाधिकारी सदर देवानंद, जखोली देवमूर्ति यादव, ऊखीमठ गोपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर बडोला, सहित राजस्व अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed