फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   छठवें दिन भी गुप्तकाशी में ठहरी रही केंद्रीय मंत्री उमा भारती

छठवें दिन भी गुप्तकाशी में ठहरी रही केंद्रीय मंत्री उमा भारती

Thu, 05 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
छठवें दिन भी गुप्तकाशी में ठहरी रही केंद्रीय मंत्री उमा भारती
गुप्तकाशी। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने छठे दिन शुक्रवार को भी गुप्तकाशी में प्रवास किया। तेज बुखार होने से केंद्रीय मंत्री केदारनाथ नहीं जा सकीं। शाम को उन्होंने मुनकटिया में भगवान गणेश जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से मौसम ठीक था। आसमान साफ होने पर और तेज धूप खिलने पर केंद्रीय मंत्री ने भी केदारनाथ जाने की इच्छा जताई। प्रशासन व पुलिस द्वारा सभी इंतजाम किए गए, लेकिन कुछ देर में केंद्रीय मंत्री को तेज बुखार आ गया, जिस कारण उन्होंने जाने में असमर्थता जताई। ऐसे में प्रशासन ने पुन: कार्यक्रम स्थगित कर दिया। नमामि गंगे परियोजना के स्थानीय संयोजक व केंद्रीय मंत्री के साथ मौजूद दिनेश बगवाड़ी ने बताया कि बीते बुधवार शाम को विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री के पैर पर हल्की चोट लग गई थी, जिस कारण संभवत: उन्हें बुखार आ गया था। चिकित्सकीय उपचार के बाद अब उनका स्वास्थ्य सामान्य है। मौसम ठीक होने की स्थिति में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री केदारनाथ धाम जाएंगी। बता दें कि केंद्रीय मंत्री बीते शनिवार को गुप्तकाशी पहुंच गई थीं। उन्हें उसी दिन केदारनाथ धाम जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह नहीं जा सकीं। एक से तीन जुलाई तक भी खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर ने धाम के लिए उड़ान नहीं भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed