फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   यू-ट्यूब पर धूम मचा रही है पांडवाज क्रिएशन की शकुना दे

यू-ट्यूब पर धूम मचा रही है पांडवाज क्रिएशन की शकुना दे

Fri, 05 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
यू-ट्यूब पर धूम मचा रही है पांडवाज क्रिएशन की शकुना दे
रुद्रप्रयाग। पांडवाज क्रिएशन की वीडियो एलबम ‘शुकना दे’ इन दिनों यू-टयूब पर धूम मचा रही है। इस गाने को रिलीज होने के 15 दिनों में 1 लाख 65 हजार दर्शक देख चुके हैं। जबकि 8 हजार लाइक और एक हजार कमेंट्स मिल चुके हैं। बेटी के विवाह और विदाई पर आधारित यह पारंपरिक गीत हर वर्ग को खूब पसंद कर रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड की लोक संस्कृति के तहत कुमाऊं परिक्षेत्र में शादी-विवाह के समय पारंपरिक मांगल गीत शकुना दे.. (विवाह के समय लाड़ली को शुभकामनाएं देना) गाया जाता है। इसी गीत को पांडवाज क्रिएशन की टीम ने नए संगीत के साथ पर्दे पर उतारा है। गीत में माता-पिता की ओर से अपनी बेटी के विवाह के समय उसे शुभकामनाएं देने सहित बेटी के बचपन व किशोरावस्था का मार्मिक चित्रण किया गया है। ईशान डोभाल ने गीत में संगीत और गायिका अंजली खरे के साथ अपनी आवाज भी दी है। जबकि अनूप त्रिवेदी, आशीष चौधरी, प्रिया, दीपक नौटियाल, अग्रहया राठौर व श्यामला राठौर ने इसमें नृत्य किया है। दर्शकों द्वारा इसे खूब सराहा जा रहा है। इधर, साहित्यिक संस्था कलश के संस्थापक ओम प्रकाश सेमवाल, रंगकर्मी विक्रम कप्रवाण, लोक कवि जगदंबा चमोला का कहना है कि पांडवाज की ओर से उत्तराखंड की लोक संस्कृति को नई पहचान देने का काम किया जा रहा है, जो सराहनीय है। पांडवाज क्रिएशन के ईशान, कुणाल व सलिल डोभाल का कहना है कि लोक परंपराओं व रीति-रीवाज से जुड़े पुराने गीतों को नए साज-संगीत के साथ संवारकर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिन्हें खूब पंसद किया जा रहा है। लोक संस्कृति से जुड़े लोगों द्वारा भी उनके परंपरागत लोकगीतों को नए अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए निरंतर संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed