{"_id":"5a4280f64f1c1bb34a8b88ae","slug":"171514307830-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन एवं खोज बचाव प्रशिक्षण का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन एवं खोज बचाव प्रशिक्षण का हुआ समापन
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित आपदा प्रबंधन खोज-बचाव एवं प्राथमिक सहायता आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। 25 दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीन चरणों में आयोजन किया गया। इसमें पुलिस होमगार्ड तथा पीआरडी के 157 जवानों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।
जिला मुख्यालय के बिरला धर्मशाला में आयोजित समारोह में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कार्यक्रम के सफल संचालन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में यह प्रशिक्षण त्वरित प्रतिवादन में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं के लिए समय-समय पर रिफ्रेशर कार्यक्रम चलाने के लिए भी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देशित किया। समारोह में प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम की अवधि बढ़ाने के सुझाव रखे। 10 से 25 दिसंबर तक चले इस प्रशिक्षण में 102 पुलिसकर्मी, 27 होमगार्ड्स और 28 पीआरडी जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीएम ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त प्रशिक्षण जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, निम व एसडीआरएफ के सहायोग से दिया गया। समापन के मौके पर अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल, प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलक्टर देवानंद, एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र, निरीक्षक एसडीआरएफ कुंदन आर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन किशन रावत ने किया।