फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पानी के संरक्षण में मिसाल पेश कर रहा चिरबटिया-लुठियाग गांव : डीएम

पानी के संरक्षण में मिसाल पेश कर रहा चिरबटिया-लुठियाग गांव : डीएम

Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
पानी के संरक्षण में मिसाल पेश कर रहा चिरबटिया-लुठियाग गांव : डीएम
रुद्रप्रयाग। पानी संरक्षण के क्षेत्र में मिसाल पेश कर रहे जखोली ब्लाक का दूरस्थ चिरबटिया गांव वाटर मीटर लगाने वाला पहला गांव भी बन गया है। यहां 80 परिवारों के निजि पेयजल कनेक्शन पर मीटर लगाए गए हैं, जिसके आधार पर बिल देय करना होगा, जो समिति के खाते में जमा होगा।
विज्ञापन

204 परिवारों वाले गांव में 104 परिवार राजराजेश्वरी ग्राम कृषक समिति के अधीन पेयजल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। इन परिवारों को जहां प्रतिदिन 300 लीटर प्रति परिवार पानी मिल रहा है। वहीं, पानी की बर्बादी न हो, इसके लिए सभी निजि कनेक्शन पर वाटर मीटर भी लगाए जा रहे हैं। पहले चरण में 80 वाटर मीटर लग चुके हैं, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने किया। कहा कि पानी के महत्व को समझते हुए चिरबटिया-लुठियाग गांव ने जिले में ही नहीं, प्रदेश में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह कैंतुरा ने बताया कि प्रत्येक माह पेयजल लाइन व स्टोर टैंक सहित झील के चारों तरफ साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया जाएगा। पेयजल किल्लत से जूझने वाले इस दूरस्थ गांव के ग्रामीणों ने दो वर्षों में 11 लाख लीटर बरसाती पानी का संरक्षण किया। वहीं, इस एकत्रित पानी से मुख्य पेयजल स्रोत सहित अन्य पुराने स्रोत चार्ज हो गए हैं। इस पानी की सप्लाई के लिए तीन स्टोर टैंक के साथ ही 3.5 किमी पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई है, जिससे गांव के 104 परिवारों को अपने आंगन में पर्याप्त पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

........
राजराजेश्वरी ग्राम कृषक समिति ने मनाया वार्षिकोत्सव
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के ग्राम पंचायत चिरबटिया-लुठियाग में राजराजेश्वरी ग्राम कृषक समिति का तीसरा वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस मौके पर बालिकाओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए गांव की पेयजल की किल्लत और उससे निजात पाने के लिए ग्रामीणों के प्रयासों का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में हुए वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डीएम मंगेश घिल्डियाल किया। बालिकाओं नुक्कड़ नाटक के बेहतर प्रदर्शन के लिए डीएम ने इन्हें पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। मौके पर कुंवर सिंह कैंतुरा, ग्राम प्रधान सीता देवी, वैभव सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश, ओम प्रकाश, हेमलता, मनीषा, पूनम, किरन, अंजू, अंजली सहित ग्रामीण उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed