{"_id":"5b536ad64f1c1b4c748b653a","slug":"161532193494-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बेडूबगड़ में भरभरा कर ध्वस्त हुआ कॉजवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बेडूबगड़ में भरभरा कर ध्वस्त हुआ कॉजवे
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बेडूबगड़ के समीप कॉजवे भरभरा कर ढह गया। गनीमत रही कि घटना के कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। एनएच के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्त कॉजवे के पुनर्निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां पर वाहन एक-एक कर आगे बढ़ाए जा रहे हैं।
शनिवार को प्रात: 8.45 बजे मुख्य बाजार से कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर कॉजवे भरभरा कर ढह गया। कुछ ही देर में हाईवे का एक हिस्सा पांच मीटर लंबाई व चौड़ाई के गड्ढे में तब्दील हो गया। इस दौरान लोगों ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित स्थान को रस्सी व अन्य संसाधनों से चिह्नित किया। बृजेश, नरेंद्र सिंह कंडारी व नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक खत्री ने बताया कि कॉजवे एक सप्ताह से धंस रहा था। एनएच के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया था। ऑल वेदर रोड परियोजना की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने भी कॉजवे का निरीक्षण किया था, तब अधिकारियों ने कहा था कि सड़क को नया बना ही रहे हैं। इसलिए कॉजवे को भी नए तरीके से बनाया जाएगा, लेकिन शनिवार को सुबह पौने नौ बजे कॉजवे भरभरा कर ढह गया। इधर, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के सहायक अभियंता अनिल बिष्ट ने बताया कि कॉजवे बीआरओ के समय का बना हुआ था, जो जर्जर हो चुका था। प्रभावित स्थान पर ह्यूम पाइप के सहारे ध्वस्त कॉजवे कर मरम्मत की जा रही है। देर शाम तक हाईवे को दुरुस्त कर दिया जाएगा। इस मौके पर करीब तीन मीटर सड़क बची है, जिससे वाहनों को एक-एककर आगे बढ़ाया जा रहा है।