{"_id":"5ab7d8db4f1c1b3d1a8b559d","slug":"161521998043-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वली-पाटा गांव के ऊपरी बांज-बुरांश के जंगलों में पहुंची आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वली-पाटा गांव के ऊपरी बांज-बुरांश के जंगलों में पहुंची आग
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। खांकरा रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्वली और पाटा के बांज-बुरांश के जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। शुष्क मौसम के कारण आग तेजी से आगे की ओर फैल रही है। वनाग्नि के कारण पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैला हुआ है, जिससे धुंध छाई हुई है।
बीते शनिवार दोपहर से क्वीली और पाटा गांव के ऊपरी तरफ के जंगलों में आग की लपटे उठ रही हैं। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। कहना है कि अराजक तत्वों द्वारा आग लगाई गई है। शुष्क मौसम के कारण वनाग्नि तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। बताया कि आग के कारण जंगल में चट्टानी क्षेत्रों में पत्थर आदि गिरने का भय भी पैदा हो गया है। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के रेंजर शिव प्रसाद ने बताया कि वनाग्नि के बारे में जानकारी मिली है। मौके पर टीम को भेजा जा रहा है। इधर, जखोली व अगस्त्यमुनि रेंज के अंतर्गत कई क्षेत्रों में वनाग्नि से जंगलों को भारी नुकसान हो रहा है।