{"_id":"5a8da9314f1c1bef7b8b8ac9","slug":"161519233329-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों ने निविदा खोलने की प्रक्रिया में नहीं लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों ने निविदा खोलने की प्रक्रिया में नहीं लिया भाग
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊखीमठ। ई-टेंडरिंग के विरोध में राजकीय ठेकेदार महासंघ ने राजकीय निविदाओं का बहिष्कार किया। कहा कि जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रांतीय महासंघ के आह्वान पर ठेकेदारों ने जिला योजना, राज्य योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित योजनाओं के लिए जारी की जा रही 18 निविदाओं का बहिष्कार किया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ डिवीजन कार्यालय में विभिन्न निर्माण कार्यो की निविदाएं खोली जानी थी। लेकिन एक भी ठेकेदार ने निविदा प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। ठेकेदार संघ के प्रदेश संयोजक शत्रुघन सिंह नेगी व जिलाध्यक्ष आंनद सिंह नेगी ने बताया कि जब तक सरकार ई-टेंडरिंग खत्म नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने और छोटे स्थानीय ठेकेदारों को बेरोजगार करने के लिए सरकार की यह रणनीति कारगर नहीं होने दिया जाएगा। सरकार छोटे ठेकेदारों को बेरोजगार करने पर तुली है। कहा कि ठेकेदारों को तीन वर्ष पूर्व कराए गए कार्यो का भुगतान भी नहीं किया गया है। इस मौके पर कुलदीप कंडारी, नरेंद्र पंवार, जय सिंह चौहान, कुंवर सिंह समेत अन्य ठेकेदार मौजूद थे।