फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पुनाड़ गदेरा पर बन रही पार्किंग में खड़े हो सकेंगे 56 वाहन

पुनाड़ गदेरा पर बन रही पार्किंग में खड़े हो सकेंगे 56 वाहन

Wed, 03 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पुनाड़ गदेरा पर बन रही पार्किंग में खड़े हो सकेंगे 56 वाहन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगर के पुनाड़ गदेरा पर प्रसाद योजना में 6 करोड़ 46 लाख की लागत से बन रही पार्किंग में 56 वाहन खड़े हो सकेंगे। गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर ने बुधवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम के अधिकारियों और ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

डीएम के साथ मौके पर पहुंचे गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह पार्किंग रुद्रप्रयाग नगर के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आधुनिक तकनीक के डिजायन के हिसाब से निर्माण के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने गदेरे के स्पान में छेड़छाड़ नहीं करने और डीएम को समय-समय पर कार्य का निरीक्षण करने को कहा। डीएम ने बताया कि पार्किंग में 56 वाहनों, विशेषकर बड़ी बसें खड़ी हो सकेंगी। यूपी निर्माण निगम को गदेरे के दोनों तरफ मानकोनुसार पिलर स्थापित कर निर्माण के लिए कहा। इसके साथ ही सिंचाई, लोनिवि और आरईएस के अधिशासी अभियंताओं को पार्किंग निर्माण की निरंतर मॉनिटिरिंग करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed