{"_id":"59de53084f1c1bce538b6e9c","slug":"161507742472-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का धरना जारी
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। 22 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। कहा कि जब तक लंबित मामलों का निस्तारण नहीं होता, वे आंदोलनरत रहेंगे।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पुराने विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस मौके पर कुशलानंद भट्ट की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस कर्मचारियों के मांगों का निराकरण होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने पुराने प्रोन्नत वेतनमान को लागू करने, विभिन्न संवर्गों के वेतनमान में संशोधन, कर्मचारी कल्याण निगम की स्थापना, दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को दुर्गम भत्ता दिए जाने सहित 22 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की। कहा कि 15 अक्तूबर को देहरादून में आयोजित होने वाली गढ़वाल मंडल की बैठक में संयुक्त परिषद से संबद्ध सभी विभागों के कर्मचारी शिरकत करेंगे। ग्राम्य विकास, ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य, पशुपालन, डीआरडीए, वन विभाग व पशुपालन आदि विभागों के कर्मचारियों ने धरना दिया। इस मौके पर संयुक्त परिषद के संयोजक वीपी सिंह रावत, मंत्री महेशचंद्र बुरियाल समेत अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद थे। ब्यूरो