फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   15 जून को सभी विद्यालय एक-एक पौध का रोपण करेंगे

15 जून को सभी विद्यालय एक-एक पौध का रोपण करेंगे

Sun, 07 Jul 2019 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
15 जून को सभी विद्यालय एक-एक पौध का रोपण करेंगे

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद के सभी विद्यालयों में 15 जुलाई को एक-एक पौधे का रोपण किया जाएगा, जिसके संरक्षण के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षक एवं छात्रों की एक टीम गठित करेंगे। विद्यालय द्वारा एक फाइल बनाकर प्रत्येक माह पेड़ की फोटो खींचकर टैग की जाएगी, जिसके बाद प्रत्येक वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर जांच समिति के मूल्यांकन के आधार पर विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा।

स्वच्छता व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था स्टॉप टीयर्स के संस्थापक प्रमोद बमराड़ा ने डीएम मंगेश घिल्डियाल को पत्र भेजकर यह सुझाव दिया था, कि प्रत्येक विद्यालय में एक पौधे का रोपण किया जाए और उसकी देखभाल भी उसी विद्यालय की होगी। ऐसे 10 विद्यालयों को मूल्यांकन के आधार सम्मानित किया जाए। संस्था का कहना था, कि प्रत्येक वर्ष लाखों पौधों का रोपण किया जाता है, लेकिन उचित देखभाल न होने पौधे नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में पौधे लगाने के साथ- साथ उसकी देखभाल भी बहुत जरूरी है। डीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी को उक्त सुझाव पर अमल करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद सीईओ सीएन काला ने समस्त खंड शिक्षाधिकारी एवं उप शिक्षाधिकारी को 15 जुलाई को समस्त विद्यालयों में एक-एक लगाने के साथ ही उसकी देखभाल के निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा कि प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में पौध रोपण कर उसे एक प्रेरणात्मक नाम दिया जाएगा। इसकी देखभाल के लिए शिक्षक व छात्रों की एक समिति गठित की जाएगी। जो हमेशा इसकी नियमित देखभाल करेगी। जनपद स्तर पर पौध की अच्छी देखभाल करने वाले 10 विद्यालयों को स्टाप टीयर्स संस्था डीएम के हाथों सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed