फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह ने किए बाबा केदार के दर्शन

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह ने किए बाबा केदार के दर्शन

Sun, 07 Jul 2019 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह ने किए बाबा केदार के दर्शन

विज्ञापन
गुप्तकाशी/रुद्रप्रयाग। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने रविवार को सिद्धपीठ कालीमठ और बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। दोपहर बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

शनिवार रात्रि कालीमठ में प्रवास करने के बाद रविवार सुबह 7 बजे सांसद तीरथ सिंह रावत ने सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा अर्चना कर मां काली से आशीष लिया। इसके बाद उन्होंने 9 बजे केदारघाटी से केदारधाम के लिए प्रस्थान किया। करीब साढ़े 9 बजे केदारनाथ पहुंचे सांसद ने यहां बाबा केदार की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। साढ़े 12 बजे रावत ने केदारनाथ से फाटा को प्रस्थान किया और यहां फाटा, गुप्तकाशी, भीरी, चन्द्रापुरी, अगस्त्यमुनि एवं तिलवाड़ा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ बदरी-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अशोक खत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, महामंत्री अजय सेमवाल, चंडी प्रसाद भट्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed