फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जल संरक्षण के लिए लिया जाए वैज्ञानिक पद्धति व विशेषज्ञों का सहयोग

जल संरक्षण के लिए लिया जाए वैज्ञानिक पद्धति व विशेषज्ञों का सहयोग

Sun, 07 Jul 2019 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
जल संरक्षण के लिए लिया जाए वैज्ञानिक पद्धति व विशेषज्ञों का सहयोग

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, संचयन एवं संवर्धन की बैठक आयोजित की गई। अभियान के प्रथम चरण में 27 गांवों के पेयजल स्रोतों के संरक्षण, सुधारीकरण एवं पुनर्जीवन पर कार्य करने का निर्णय लिया गया।

जिला सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि नोडल अधिकारी व विशेषज्ञों की टीम स्रोतों का अध्ययन करेंगी। उन्होंने अधिकारियों को जल संरक्षण एवं संवर्द्धन सहित सभी कार्य वैज्ञानिक पद्धति से करने व विशेषज्ञों का पूरा सहयोग लेने के निर्देश दिए। कहा कि लगातार भूमिगत जल का स्तर नीचे जा रहा है, इसको रोकने व जल स्तर को ऊपर लाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए। जल शक्ति अभियान को सफल बनाने व जल संचय, संरक्षण एवं संवर्द्धन के प्रति जागरूकता लाने के लिए एनजीओ, आर्मी, स्कूली छात्रों, गणमान्य नागरिकों, एनएसएस के साथ ही आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने सुझाव दिए कि खेतों की मेंढ़ पर नैपियर घास, स्रोतों के आसपास बंजर भूमि पर खुदाई करने, रिचार्ज पिट, चेकडैम निर्माण कर पानी का संरक्षित व रिचार्ज किया जा सकता है। इस मौके पर डीएफओ मयंक शेखर झा, एडीएम अरविंद पांडे, ओसी मायादत्त जोशी, पीडी रमेश चंद्र समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed