फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ में बारिश, रुद्रप्रयाग में गर्मी से बेहाल

केदारनाथ में बारिश, रुद्रप्रयाग में गर्मी से बेहाल

Sat, 15 Jun 2019 10:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ में बारिश, रुद्रप्रयाग में गर्मी से बेहाल
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में सुबह से मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। इस दौरान पूरे दिन हल्की बारिश होती रही। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य हिस्सों में गर्मी का प्रकोप चरम पर रहा। यहां अधिकतम पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को केदारनाथ में सुबह से बादल छाए रहे। सुबह 8 बजे से ही यहां बूंदाबांदी होने लगी। इसके बाद मौसम में कुछ सुधार हुआ, लेकिन पूर्वान्ह 11 बजे के बाद पुन: घने बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश शुरू हुई। देर शाम तक केदारनाथ में रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। वहीं, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में लोग गर्मी से बेहाल रहे। यहां सुबह से सूरज की तपन गर्मी अपने चरम पर रही। पिछले तीन-चार दिनों से गर्मी बढ़ने से सुबह दस बजे से ही लोग घरों के अंदर दुबक रहे हैं। वहीं बाजारों में भी चहलकदमी कम हो गई है। रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed