{"_id":"5d03d3448ebc3e57c1003841","slug":"156053176919-rudrapryag-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर मार्ग से जुड़ेगा ग्राम पंचायत घेंघड का बंदरकोट तोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर मार्ग से जुड़ेगा ग्राम पंचायत घेंघड का बंदरकोट तोक
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के भरदार पट्टी के बंदरकोट तोक को निर्माणाधीन रतनपुर-अंदरिया-घेंघडख़ाल मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। ग्रामीणों की मांग पर डीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को सर्वे के निर्देश दिए हैं। यातायात सुविधा के अभाव में बंदरकोट के ग्रामीण दो किमी की खड़ी चढ़ाई तय कर गंतव्य को जाते हैं।
शुक्रवार को जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत घेंघड़ के बंदरतोक का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सुविधा न होने से उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने डीएम से तोक को निर्माणाधीन रतनपुर-अंदरिया-घेंघडखाल मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग की। कहा गया कि मोटर मार्ग निर्माण को लेकर पूर्व में घेंघड के विस्थापितों ने आपत्ति की थी। इसलिए मार्ग को बंदरकोट तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक सर्वे की जरूरत है। इस पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने निर्माणाधीन मार्ग के तीन किमी के समीप से सर्वे कर बंदरकोट को सड़क से जोड़ने के लिए लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। साथ ही आगामी जिला योजना में मार्ग को प्रस्तावित करने को कहा। इधर, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि सोमवार को मार्ग का सर्वेक्षण किया जाएगा।