फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बेटी-बेटा एक समान, तभी बढ़ेगा भारतवर्ष का मान ...

बेटी-बेटा एक समान, तभी बढ़ेगा भारतवर्ष का मान ...

Wed, 19 Dec 2018 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बेटी-बेटा एक समान, तभी बढ़ेगा भारतवर्ष का मान ...
रुद्रप्रयाग। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल महाभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को लेकर जीआईसी बसुकेदार में 500 छात्र-छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेवियों सहित स्थानीय लोगों ने बेटियों और महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार पर जोर देने का संदेश दिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र महिला सशक्तिकरण के नारों से गूंज उठा। स्कूली बच्चों का यह आह्वान जहां तक पहुंचा, वहां के लोग भी मुहिम में साथ हो गए।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग के उप तहसील मुख्यालय बसुकेदार क्षेत्र में मंगलवार को जीआईसी के 500 छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान बच्चों के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी रहेगी तो दुनिया बढ़ेगी, बेटा-बेटी एक समान, जैसे नारे लगाए गए। रैली में बच्चों के साथ अभिभावक, शिक्षक व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बेटियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर व आत्मसुरक्षित बनाने के लिए आगे आने की अपील की गई। इसके बाद पूर्वान्ह 11 बजे विद्यालय परिसर में अपराजिता को लेकर मुख्य समारोह आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ पीटीए अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य धीर सिंह भंडारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाया जा रहा यह महाभियान राज्य ही नहीं वरन पूरे देश भी अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानाचार्य जयवीर सिंह ने कहा कि हम सभी को बेटियों व महिलाओं के शिक्षा और उन्हें समाज में आगे लाने के लिए मिलकर कार्य करना होगा। जबकि शिक्षक आरएस भंडारी, नवेंदु रावत, कैलाश, मंजू सेमवाल और अंमू टम्टा ने कहा कि बेटियों को पाठ्यक्रम शिक्षा के साथ रोजगारपरक जानकारी देनी होगी। शिक्षक राजेंद्र आर्य, एमएन डिमरी, महेश चमोला, यूसी भट्ट, बीएल टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ता भानु प्रकाश भट्ट का कहना था कि सामाजिक विकास की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है, जब दूरस्थ से दूरस्थ गांवों में महिलाओं को स्थानीय संसाधनों से जोड़ा जाए। महाभियान को लेकर छात्राओं के लिए भाषण, निबंध, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता के साथ नाटक का मंचन भी किया गया। नाटक के जरिए प्रतीक्षा, कलावती, दीपिका, दीक्षा और अंजलि ने दहेज जैसी कुप्रथा पर कटाक्ष किया।
विज्ञापन

>>>>>>>>>>>>
निबंध में ऋतिका, पेंटिंग में अंजली प्रथम
रुद्रप्रयाग। अपराजिता के तहत विद्यालय में समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता कक्षा 11वीं की ऋतिका प्रथम, सिमरन द्वितीय तथा प्रीति व बबीता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण विषय पर छात्राओं ने पोस्टर व पेंटिंग बनाए। प्रतियोगिता में अंजली ने प्रथम, ऋतिका, दीपा व शिक्षा ने संयुक्त रूप से द्वितीय और राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भाषण में स्मिता भट्ट पहले, दीक्षा डिमरी दूसरे व अवंतिका तीसरे स्थान पर रही। वाद-विवाद में दीक्षा व निहारिका क्रमश: प्रथम व द्वितीय रही। नारे में साक्षी, दीक्षा व रजनी क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

>>>>>>>>>>

जब, समाज में महिला अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में अमर उजाला का अपराजिता महाभियान लोगों में नई सोच पैदा करने का बेहतरीन प्रयास है।
-- संतोषी गोस्वामी, शिक्षिका जीआईसी बसुकेदार

बेटियों की शिक्षा के प्रति गंभीर होने की जरूरत है। एक बेटी के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होगा।
प्रतीक्षा राणा, छात्रा/एनएसएस स्वयं सेवी जीआईसी बसुकेदार

बेटा-बेटी एक समान की धारणा को फलीभूत करने के लिए अभिभावकों को अपने घरों से प्रयास करने होंगे। तभी आधी आबादी सशक्त हो सकती है। उन्हें करियर चयन की स्वतंत्रता जरूरी है।
--सिमरन, छात्रा कक्षा 11बी, जीआईसी बसुकेदार

बालिका शिक्षा को बेहतर करने की जरूरत है। संसाधनों की कमी से स्कूलों में बालिकाओं के लिए तकनीक व औद्योगिक शिक्षा के प्रयास नहीं हो रहे हैं।
--साक्षी भंडारी, छात्रा कक्षा 12 जीआईसी बसुकेदार

- अपराजिता अभियान बेटियों व महिलाओं के लिए नया मंच है। स्वयंसेवियों के माध्यम से इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
जगदीश टम्टा, एनएसएस प्रभारी, जीआईसी बसुकेदार

>>>>>>>>>>>>>>
विनय
जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed