{"_id":"5b575ba04f1c1bab7d8b477f","slug":"151532451744-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य दिवस पर आयोजित होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य दिवस पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। 26 जुलाई को शौर्य दिवस (कारगिल दिवस) के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (सेनि) आरएल थापा ने बताया कि 25 जुलाई को सभी विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति से संबंधित भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। 26 जुलाई को शौर्य दिवस पर राजकीय इंटर कालेज रुद्रप्रयाग में कार्यक्रम होगा जिसमें कारगिल में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। शहीदों के आश्रितों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह 8 बजे जीआईसी और जीजीआईसी के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।