{"_id":"5a8efb814f1c1bd34b8ba44c","slug":"151519319937-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल ने पूछी कार्मिकों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल ने पूछी कार्मिकों की समस्याएं
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित मासिक पुलिस सम्मेलन में पहुंचे उप महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने पुलिस कार्मिकों से उनकी समस्याएं पूछी और निस्तारण के लिए एसपी को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक के साथ विस्तार से चर्चा भी की। साथ ही उन्होंने केदारनाथ में तैनात सब इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक और अन्य कार्मिकों के कार्यों की सराहना भी की।
सम्मेलन के दौरान रुद्रप्रयाग जनपद में पुलिस स्टाफ में कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे मुख्यालय से पत्राचार करेंगे। उन्होंने गढ़वाल के सभी जनपदों के थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे वर्तमान में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षियों का जनपदीय जनशक्ति के रूप में सही तरीके से उपयोग करें, जिससे व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने उन्हें रुद्रप्रयाग जनपद पुलिस गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आगामी केदारनाथ यात्रा तैयारियों के बारे में बताया। उप महानिरीक्षक ने यात्राकाल में पुलिस को यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने और मित्रतापूर्ण व्यवहार का परिचय देने को कहा। इस मौके पर सीओ श्रीधर प्रसाद बडोला, सीओ अभय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक विमल प्रसाद, अग्निशमन अधिकारी बीएस पंवार, थानाध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट, होशियार सिंह पंखोली, बीरेंद्र सिंह नेगी, सुबोध ममगाईं, आरएस रौतेला, साजिद अहमद, अजय कुमार, सुशील कुमार आदि थे।