{"_id":"5a048baf4f1c1b74698ba881","slug":"151510247343-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरस्थ स्कूलों में छात्राओं को सस्ती दरों पर मिलेगी सेनटरी नेपकिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरस्थ स्कूलों में छात्राओं को सस्ती दरों पर मिलेगी सेनटरी नेपकिन
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को सस्ती दरों पर मिलेगी सेनेटरी नेपकिन
रुद्रप्रयाग। जनपद के दूरस्थ विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को ओएनजीसी के माध्यम से सस्ती दरों पर सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराई जाएगी। इन नेपकिन का उत्पादन जनपद में महिला समूह की ओर से किया जाएगा। इसके तहत प्रारंभिक चरण में 25 विद्यालयों में वेडिंग मशीन लगाई जाएगी।
स्पर्श योजना के अंतर्गत ओएनजीसी सेनेटरी नेपकिन उत्पादन के लिए जनपद में 8 लाख 46 हजार रुपये खर्च करेगा। इस राशि से नेपकिन उत्पादन के लिए मशीन स्थापित की जाएगी, जिसका संचालन महिला समूह करेगा। इन नेपकिन को 25 विद्यालयों को सप्लाई किया जाएगा। जहां सस्ती दरों 3 से 5 रुपये प्रति नेपकिन छात्राएं और क्षेत्र की महिलाएं खरीद सकेंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सरोज नैथानी ने बताया कि इस सुविधा से दूरस्थ स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ ही वहां की अन्य महिलाओं में स्वास्थ्य व साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इधर, डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि शुरू में अगस्त्यमुनि में यूनिट स्थापित की जाएगी, लेकिन जल्द ही जखोली और ऊखीमठ ब्लाक मुख्यालय में इसे स्थापित किया जाएगा।
>>>
हंस फाउंडेशन करेगा मदद
रुद्रप्रयाग। हंस फाउंडेशन लक्ष्य प्रोजेक्ट के तहत जनपद में राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे कक्षा पांच के छात्र छात्राओं को राजीव /जवाहर नवोदय/सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए तैयार प्रश्न पत्र और अभ्यास पुस्तिका की छपाई का खर्च वहन करेगा।