फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मेले लोगों में करते भावनात्मक लगाव का संचार: चौधरी

मेले लोगों में करते भावनात्मक लगाव का संचार: चौधरी

Wed, 08 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
मेले लोगों में करते भावनात्मक लगाव का संचार: चौधरी

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गायक किशन महिपाल के नाम रही। लोकगायक ने जख देबतो का द्यों छन भेजी, ऐ रूडी मिजाज्या रूडी, रानीखेता रामाढोला, कृष्ण जागर, सिमान्या बौजी व गायिका रेनू बाला ने हाय काखड़ी दिल मां समेत अन्य गीतों की प्रस्तुतियां देकर पांडाल में बैठे दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस मौके पर गायिका काजल ने ये दिल तो कितना पागल है, और बलवीर लाल ने आने से उसके आए बहार गीतों की प्रस्तुति दी।
मंदाकिनी शरदोत्सव एवं औद्योगिक पर्यटन विकास मेला के दूसरे दिन दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कहा कि मेला को भव्य बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस दौरान उन्होंने मेले को भव्य बनाने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने कहा कि मेला आयोजन में स्थानीय लोगों को महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके उपरांत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ऊखीमठ के उत्सव ग्रुप द्वारा मां श्रीनंदा राजजात नृत्य नाटिका का शानदार मंचन किया गया। इसके जीआईसी व जीजीआईसी रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, राजस्थानी, हिमांचली गीत व नृृत्य प्रस्तुत किए। केदारनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल की अध्यक्षता में हुए समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वयोवृद्ध पुष्कर सिंह कंडारी, बचन सिंह रावत, हर्षवर्धन बेंजवाल, राजेंद्र पुरोहित सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

>>
चित्रकला में रितेश रहे अव्वल
रैबार वैल्फेयर समिति द्वारा मंदाकिनी महोत्सव में पर्यटन एंव संस्कृति विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली 12 टीमों में अगस्त्य पब्लिक इंटर कालेज गंगा नगर के रितेश चौधरी प्रथम प्रथम रहे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष हरिहर रावत, अनिल कोठियाल, उमेद सिंह रौथाण, विजय मलासी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed