{"_id":"59f9fcca4f1c1b3c3d8b4b71","slug":"151509555402-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय, ब्लाक व जिला स्तर पर हो प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का चयन : पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय, ब्लाक व जिला स्तर पर हो प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का चयन : पांडे
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि प्रदेश में खेल का माहौल बनाया जाएगा, जिससे प्रतिभावान बच्चे आगे आ सके। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया।
9 नवंबर से 13 दिसंबर तक प्रदेश में आयोजित खेल महाकुंभ को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिला स्तरीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री पांडे ने कहा कि खेल महाकुंभ में अधिकाधिक बच्चे प्रतिभाग करें, इसके लिए प्रचार-प्रसार जोरों पर किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर अच्छे खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें खेल स्कूलों में प्रवेश दिलाने पर जोर दिया, जिससे ये प्रतिभाएं भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व कर सके। इस मौके पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जनपद रुद्रप्रयाग में न्याय पंचायत व जिला स्तर पर खेल प्रतिभा खोज के लिए समिति गठित करने, समस्त ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्रतिभागियों का ऑफ लाइन पंजीकरण करने के लिए आवेदन फार्म के लिए जिला पंचायतीराज अधिकारी को निर्देश दिए हैं। डीएम ने खेल महाकुंभ को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियो,ं सामाजिक संस्थाओं और निकायों से सहयोग की अपील की है। ब्यूरो