फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के चार लोग हुए बीमार

जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के चार लोग हुए बीमार

Fri, 14 Jul 2017 09:54 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के चार लोग हुए बीमार
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। अगस्त्यमुनि ब्लाक के कन्यास गांव में जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के चार लोगों की तबियत खराब हो गई। ग्रामीणों द्वारा देर रात्रि को हुए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद गर्भवती महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य तीन को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को कन्यास गांव निवासी भगवान सिंह के घर में रात के भोजन में रोटी के साथ दाल और मशरूम की सब्जी बनाई गई थी। रात्रि करीब 9 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन किया, लेकिन कुछ ही देर में भगवान सिंह, उनकी पत्नी, नौ वर्षीय बेटा और मां की तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें बेचैनी के साथ बेहोशी और चक्कर आने लगे। स्थिति को देखते हुए तत्परता से ग्रामीणों द्वारा उन्हें दंडी में तीन किमी पैदल चलकर गांव से सड़क में लाया गया। इसके बाद वाहन से उन्हें रात्रि करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों पीड़ितों को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। रात्रि 1.15 बजे अस्पताल में भर्ती करने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य डा. योगम्बर सिंह नेगी की ओर से डीएम को स्थिति से अवगत कराया गया। रात्रि करीब 1.30 बजे सीएमएस डा. डीवीएस रावत अस्पताल पहुंचे और चारों पीड़ितों की जांच की। इस दौरान भगवान की गर्भवती पत्नी को हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि अन्य तीन लोगों को उपचार के बाद शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed