फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित

जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित

Wed, 12 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। लगातार हो रही रिमझिम बारिश से जनपद में जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हो गया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सहित कई संपर्क मार्गों पर जगह-जगह पत्थर व मलबा गिर रहा है, जिससे खतरा बना हुआ है। ऊखीमठ में समसारी गांव के नीचे भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे कई आवासीय मकान व गौशालाएं खतरे की जद में आ गई हैं। ऊखीमठ-रांसी मार्ग पर कई जगहों पर पुश्तों के ध्वस्त होने से मद्महेश्वर घाटी के गांवों का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात्रि से रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक बारिश हो रही है। कभी तेज व हल्की बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन व भू-धंसाव भी होने लगा है। राजमार्ग व संपर्क मार्गो पर पहाडिय़ों से पत्थर गिर रहे हैं, जिससे यातायात व्यापक रूप से प्रभावित हो रहा है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भटवाड़ी, बांसवाड़ा, कुंड, सेमी, खाट गांव के नीचे और मुनकटिया में अति संवेदनशील हो गया है। इधर, ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर शिवानंदी के पास पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है, जिससे हाईवे पूरे दिन कई बार बंद होता रहा। इधर, ऊखीमठ नगर पंचायत के भट्टेश्वर वार्ड के समसारी गांव में भूस्खलन से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। यहां कई जगहों पर दरारें पड़ गई हैं, जिससे खतरा बढ़ गया है। यहां एमएस पुष्पवाण, रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, शिव सिंह रावत, रघुवीर सिंह आदि के आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीण पुष्कर सिंह रावत ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से स्थिति नाजुक होती जा रही है। प्रशासन को घटना के बारे में अवगत करा दिया गया है। ऊखीमठ-रांसी मोटर मार्ग कांडा तोक में करीब 20 मीटर ध्वस्त हो गया है। दूसरी तरफ जखोली ब्लाक के दूरस्थ गांवों को जोडने वाला मयाली-रणधार मोटरमार्ग कैलाश बांगर व खलियाण गांव से आगे ध्वस्त हो गया है। मार्ग कई कई जगहों पर चीड़ के पेड़ जड़ सहित उखड़ कर गिरे हुए हैं। जखोली-ममणी मार्ग भी बंद हो गया है। इधर, रुद्रप्रयाग में कांडई-दशज्यूला मार्ग भी बंद पड़ा है। जखोली ममणी मोटरमार्ग भी बारिश से प्रभावित हुआ है। मोटरमार्ग के बंद होने से दूरस्थ गांवों के ग्रामीण यातायात सुविधा से वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन

जारी--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed