फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   151 grand trip taken out with water urns

151 जल कलशों के साथ निकाली भव्य यात्रा

Wed, 21 Apr 2021 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
151 grand trip taken out with water urns
क्वांरिका देवी की वन्याथ महायज्ञ में निकाली गई भव्य जलकलश यात्रा। - फोटो : RUDRAPRYAG
छहज्यूला गांवों की आराध्य मां भगवती क्वांरिका देवी की वन्याथ महायज्ञ के नौवें दिन भव्य जलकलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मंदिर में महायज्ञ में विशेष अनुष्ठान के साथ पुजारियों ने देश की सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां भी दी। आज बृहस्पतिवार को पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 8 बजे मंदिर में पुजारियों ने क्वांरिका देवी की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए श्रृुंगार किया। साथ ही भोग लगाकर आरती उतारी गई। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे प्राकृतिक जलस्रोत से मंदिर परिसर तक भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र आराध्य के जयकारों से गूंज उठा। जलकलश यात्रा में 11 से 14 वर्ष की बालिकाएं शामिल हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में पुजारियों ने आराध्य मां भगवती का जल कलशों के जल से जलाभिषेक करते हुए अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। दोपहर बाद मंदिर में महायज्ञ में यज्ञपति उमेश्वर सिंह के हाथों से पूजा-अर्चना के साथ आचार्य एसएन भट्ट व बृजमोहन भट्ट सहित अन्य पुजारियों ने देश की सुख-समृद्धि के लिए महायज्ञ में आहुतियां दी। इस अवसर पर महायज्ञ समिति के प्रबंधक कुंवर बीरेंद्र सिंह, अध्यक्ष कर्मवीर सिंह, सचिव कुंवर जितेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान जोत सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed