फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   15 families will soon get shelter in Silla village

सिल्ला गांव में 15 परिवार को जल्द मिलेंगे अपने आशियाने

Sun, 12 Jun 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
15 families will soon get shelter in Silla village
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के सिल्ला ब्राह्मण गांव के 15 परिवारों को जल्द अपने आशियाने मिल जाएंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गांव पहुंचकर आवासीय भवनों के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मनरेगा कार्यों की सुस्त गति पर रोष जताते हुए ग्राम प्रधान और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित अन्य अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पूरे गांव का भ्रमण किया। साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुन फोन पर ही अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन 15 आवासीय भवनों का प्राथमिकता से निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी भवनों का कार्य समय पर पूरा किया जाए। खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट ने बताया कि भवन निर्माण के लिए प्रथम किश्त सभी को दी जा चुकी है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को समय-समय पर मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने मनरेगा में काम कर रहे ग्रामीणों को अपना जॉब कार्ड हमेशा साथ रखने को कहा। डीएम ने निर्माणाधीन मोटर मार्ग को लेकर उपजे विवाद में दोनों पक्षों को सुनते हुए लोनिवि को जल्द फाइल जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के पैदल मार्ग व गाड-गदेरे में पड़े प्लास्टिक कचरे को लेकर नाराजगी जताई और ग्रामीणों को प्रतिमाह श्रमदान करने को कहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान भागीरथी देवी, क्षेपं सदस्य सावन नेगी, पूर्व क्षेपं सदस्य वीर सिंह बुढेरा, केएस पंवार, भरत सिंह बर्त्वाल, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

साणेश्वर मंदिर के संरक्षण के लिए होंगे प्रयास
डीएम मयूर दीक्षित ने सिल्ला-ब्राह्मणगांव में साणेश्वर महाराज मंदिर के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिसर में जर्जर हो चुके पुराने छोटे-छोटे मंदिरों के रखरखाव के लिए पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने मंदिरों पर हुई नक्काशी और शिल्पकारी की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed