फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ के मजदूर परिजनों से नहीं कर पा रहे बात

केदारनाथ के मजदूर परिजनों से नहीं कर पा रहे बात

Sat, 29 Dec 2018 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ के मजदूर परिजनों से नहीं कर पा रहे बात

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नौ नवंबर को बाबा केदार की यात्रा के समाप्त होते ही केदारनाथ धाम में निजी कंपनियों की मोबाइल सेवा भी ठप हो चुकी है। अब बीएसएनएल की संचार सेवा भी आए दिन बाधित हो रही है, जिससे यहां कार्य कर रहे मजदूरों का परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों की जिला मुख्यालय को नियमित जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।

इस वर्ष यात्राकाल में सभी निजी कंपनियों ने अपनी मोबाइल सेवा धाम में मुहैया कराई थी, लेकिन कपाट बंद होते ही इन कंपनियों ने अपनी सेवाएं भी बंद कर दीं। धाम में आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल सहित सरस्वती नदी पर घाट और रास्ता का निर्माण कर रहे वुड स्टोन कंपनी के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह ने बताया कि अधिकांश मजदूरों के पास जीयो के सिम हैं, लेकिन कपाट बंद होते ही संचार सेवा भी ठप हो गई। इस कारण कहीं भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। अन्य निजी कंपनियों की ओर से यात्राकाल में बीएसएनएल के टॉवर पर अपने वी-सेट लगाए गए थे, जिन्हें यात्रा समाप्त होते ही बंद दिया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से धाम में बारह महीने निजी कंपनियों की संचार सेवा बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed