फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जर्जर हो रहा बदरीनाथ व गौरीकुंड हाईवे को जोडने वाला बेलणी पुल-compat

जर्जर हो रहा बदरीनाथ व गौरीकुंड हाईवे को जोडने वाला बेलणी पुल-compat

Mon, 23 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जर्जर हो रहा बदरीनाथ व गौरीकुंड हाईवे को जोडने वाला बेलणी पुल-compat

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले बेलणी पुल सहित जिले में कई मोटर और पैदल पुल हादसों का सबब बने हुए हैं। यहां, कब कोई अनहोनी हो जाए, कहा नहीं जा सकता है।
60 के दशक में अलकनंदा नदी पर बने बेलणी पुल के गार्डर नीचे की तरफ से जंग से सड़ रहे हैं, इस पुल पर हर रोज हल्के और भारी वाहन फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। तल्ला नागपुर और धनपुर के गांवों को जोड़ने वाला कोठगी-घोलतीर झूला पुल की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। दोनों छोर से पुल जर्जर हो चुका है। दो वर्ष पूर्व तो पुल का काफी तिरछा हो गया था, जिसे बमुश्किल से ठीक किया गया है। इधर कोटेश्वर, रामपुर, भीरी, काकड़ागाड़, फतेहपुर सहित जखोली, ऊखीमठ ब्लाक के दूरस्थ गांवों को जोड़ने वाले झूला पुलों की स्थिति भी खस्ताहाल है। ग्रामीण जान हथेली पर रखकर आवाजाही को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कब बनेंगे पुल
केदारनाथ आपदा में मंदाकिनी नदी पर बहे आठ पुलों में सिर्फ तीन ही बन पाए हैं। विजयनगर, चंद्रापुरी में करोड़ों रुपये खर्च के बाद भी पुलों का निर्माण अधर में लटका हुआ है। जबकि विद्यापीठ, रयायूं और रेल गांव के लिए पुल स्वीकृत नहीं हो पाए हैं। यहां ग्रामीण जर्जर ट्रालियों से आवाजाही को मजबूर हैं। इन ट्रालियों से बीते दो वर्षो में एक बच्ची सहित तीन की नदी में गिरने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है --
विजयनगर और चंद्रापुरी पुल के निर्माण को पूरा करने के लिए लोनिवि को शासन से धन प्राप्त हो चुका है। विभाग को एक माह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने पुलों के प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही है।
-मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed