{"_id":"5a8efb904f1c1b05738b8e37","slug":"141519319952-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर बाद के केदारनाथ में हो रही बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर बाद के केदारनाथ में हो रही बर्फबारी
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/जोशीमठ। केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब हिमालयी पहाड़ियों में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से रुक-रुककर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। केदारनाथ धाम में करीब दो इंच नई बर्फ की परत जम चुकी है। निम व पुलिस के अनुसार धाम में ठंड बढ़ गई है। शाम छह बजे के बाद तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी आंशिक हिमपात हुआ। हालांकि देर शाम तक मौसम साफ हो गया था। जोशीमठ और गोपेश्वर क्षेत्र में तेज हवाएं चली, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। ब्यूरो