{"_id":"5a5252024f1c1baa268b8279","slug":"141515344386-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल के शतक से चमोली रॉयल किंग बना क्रिकेट चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल के शतक से चमोली रॉयल किंग बना क्रिकेट चैंपियन
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। मैन ऑफ द मैच रहे विशाल डंगवाल के शानदार 105 रनों की बदौलत चमोली रॉयल किंग क्रिकेट टीम ने कारगिल शहीद सुनील दत्त कांडपाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। टीम ने फाइनल में एनसीसी नरकोटा को 51 रन से पराजित किया। विजेता टीम के वैभव पंवार को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
रविवार को गुलाबराय मैदान में खेले गए फाइनल मैच में एनसीसी नरकोटा की टीम ने टॉस जीतकर चमोली रॉयल किंग को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। चमोली के बल्लेबाजों ने 6 ओवर में 50 रन बनाए। इस दौरान सलामी बल्लेबाज विशाल ने फील्ड के चारों तरफ जोरदार शाट्स से जहां दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं, टीम का स्कोर भी बढ़ाते रहे। वह 17वें ओवर में 105 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीसी नरकोटा के बल्लेबाज जरूरी रन रेट के तहत रन जुटाने के चलते अपने विकेट गंवाते रहे। पूरी टीम 19वें ओवर में 125 रन बनाकर पवेलियन लौट गई और खिताबी मुकाबला 51 रन से हार गई। हार पर नरकोटा टीम के कप्तान ने कहा कि विजेता टीम के शतकवीर विशाल का 40 रन पर कैच छोड़ना ही उन्हें भारी पड़ा। इसके उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने विजेता टीम को 91 हजार रुपये का चेक और भव्य ट्राफी प्रदान की। उप विजेता टीम को 51 हजार रुपये मिले। इस अवसर पर लकी ड्रा के विजेताओं को स्कूटी, वासिंग मशीन, एलसीडी, मोबाइल फोन सहित 48 पुरस्कार वितरित किए गए। आयोजक सहयोग समिति के अध्यक्ष संतोष रावत ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए नगरवासियों से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। इस मौके पर अधिवक्ता अरुण प्रकाश वाजपेयी ने बताया कि टूर्नामेंट में 32 टीमों ने प्रतिभाग किया था। आगामी प्रतियोगिता और भव्य रूप से आयोजित की जाएगी।