{"_id":"5a4fb1c34f1c1b4a198b4f74","slug":"141515172291-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली रॉयल और एनसीसी नरकोटा रॉयल चैंलेज के बीच कल होगा फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली रॉयल और एनसीसी नरकोटा रॉयल चैंलेज के बीच कल होगा फाइनल
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। कारगिल शहीद सुनील दत्त कांडपाल राज्य स्तरीय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को चमोली रॉयल और एनसीसी नरकोटा रॉयल चैंलेज के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 91 हजार और भव्य ट्राफी भेंट की जाएगी।
सहयोग सामाजिक समिति के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को गुलाबराय मैदान में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच चमोली रॉयल और ओम कंस्ट्रक्शन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चमोली रॉयल ने पहले ओवर से तेजी से रन बटोर ने शुरू किए। ओपनिंग जोड़ी ने 8 ओवर में 93 रन की साझेदारी की। टीम द्वारा निर्धारित 20 ओवर में संयम ने 63 व वैभव ने 53 रनों की पारी की बदौलत 6 विकेट पर 221 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओम कंस्ट्रक्शन की टीम ने शानदार शुरूआत की। 4 ओवर में टीम ने 47 रन बना दिए थे, लेकिन यहां से शुरू विकेटों का पतझड़ इस कदर हुआ कि पूरी टीम 13 ओवर में 93 रन पर ढेर होकर मुकाबला 128 रन से हार गई। स्थिति यह रही कि टीम के मात्र दो खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। पूरी पारी में 3 छक्के व एकमात्र चौका लगा। विजेता टीम के वैभव को हरफनमौला प्रदर्शन (53 रन और 6 विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। समिति के अध्यक्ष समिति के अध्यक्ष संतोष रावत व अधिवक्ता अरुण प्रकाश बाजपेयी ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में लोक गायक दीपक कुमार व वीरेंद्र राजपूत द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। ब्यूरो