फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   नन्हें खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

नन्हें खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Sun, 05 Nov 2017 10:14 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
नन्हें खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
रुद्रप्रयाग। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन और खेल विभाग के सहयोग से आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर और सब जूनियर वर्ग के मैच शुरू हो गए, जिसमें अंडर-10, अंडर-13 व अंडर-15 बालक व बालिका वर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

खेल मैदान अगस्त्यमुनि में हुई प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग अंडर-15 में खेले गए मैच एकतरफा रहा। इसमें उद्यमसिंह नगर की इक्वांशी त्यागी ने देहरादून की जयंतिका को 15-8 व 15-9 से पराजित कर मुख्य क्वाटर फाइनल मेें अपनी जगह बनाई। इसी वर्ग के अन्य मुकाबलों में अल्मोड़ा की अवंतिका पांडे देहरादून की सौम्या सिंह को 15-10 व 15-11, वर्तिका ने देहरादून की विदीक्षा पंवार को 15-8 व 15-9 और नई टिहरी की दिव्यांशी जोशी ने देहरादून की शौर्या राणा को 15-5 व 15-6 अपने-अपने मैच जीते। बालक वर्ग अंडर-13 वर्ग में देहरादून के ध्रुव नेगी ने नैनीताल के सारस्वत को 15-11 व 15-9 से पराजित किया। इसी तरह अंश नेगी ने पौड़ी गढ़वाल श्रीनगर के प्रेरित ममगाईं को 15-8 व 15-12, अल्मोड़ा के आराध्य ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के प्रतीक पॉल को कड़े मुकाबले में 15-12 व 15-14 से पराजित किया। यह मैच इस वर्ग का सबसे रोमांचक मैच रहा। वहीं, मंयक लोहानी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के अर्चित धनाई को एकतरफा मैच में 15-4 व 15-8 से पराजित किया। विजेता खिलाड़ी मुख्य वर्ग में पहुंच गए हैं। इंडोर स्टेडियम में खेले गए इन मैचों के आयोजन में अजय जग्गी, डॉ. राजीव गैरोला, भानुप्रताप रावत, दिनेश सजवाण, राजेश बिष्ट, दीपक भट्ट, राजमोहन गुसांई, विमल दानू, हैप्पी असवाल, अंकुर केसरी, नवीन विराज आदि का सहयोग रहा। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नेगी ने प्रशासन और खेल विभाग से मिल रहे सहयोग के प्रति आभार जताया है। सोमवार को अंडर-10 बालक व बालिका वर्ग सहित अन्य वर्ग के मुख्य क्वाटर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed