{"_id":"59fc9fc74f1c1bf2538ba842","slug":"141509728199-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग रद्द होने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग रद्द होने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। राजकीय शिक्षक संघ ने सीआरपी/बीआरपी पदों के लिए जनपद में होने वाली काउंसिलिंग निरस्त होने पर नाराजगी जताई है।
संघ के जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह चौधरी ने कहा कि परियोजना अधिकारी सर्व शिक्षा की ओर से सीआरपी/बीआरपी पदों की काउंसिलिंग निरस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जबकि काउंसिलिंग के लिए विभिन्न विद्यालयों से चयनित शिक्षक पहुंचे थे। कहा कि इन पदों पर 2014 में प्रदेश स्तर पर पर सार्वजनिक परीक्षा के बाद शिक्षकों का चयन हुआ था, जिन्हें इस बार प्रदेश स्तर पर काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया, लेकिन अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया, जो उचित नहीं है। चौधरी व जूनियर हाईस्कूल संघ के राकेश कुमार असवाल ने कहा कि परियोजना की गुणवत्ता के लिए यह नियुक्तियां जरूरी है, जिसके लिए उच्च न्यायालय भी आदेश दे चुका है। ब्यूरो