{"_id":"59fb51224f1c1b6f548ba8c2","slug":"141509642530-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में सरकारी विभाग भी करेंगे पुनर्निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में सरकारी विभाग भी करेंगे पुनर्निर्माण कार्य
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में अगले एक वर्ष में होने वाले पुनर्निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए प्रदेश सरकार सरकारी विभागों को भी जिम्मेदारी सौंप रही है।
जून 2013 की आपदा के बाद से केदारनाथ धाम में साढ़े तीन वर्ष से पुनर्निर्माण कार्य कर रहे निम का बोझ कम करने के लिए इस बार प्रदेश सरकार अन्य सरकारी एजेंसियों से भी धाम में पुनर्निर्माण करवाना चाहती है। शासन की ओर से लोनिवि को वैली ब्रिज से मंदिर तक एप्रोच मार्ग निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थ्री-डी डिजायन के हिसाब से इस मार्ग का निर्माण होना है। इसके अलावा मंदाकिनी नदी पर बाढ़ सुरक्षा के तहत सिंचाई विभाग करीब 2 सौ मीटर लंबे घाट का निर्माण करेगा। साथ ही लोनिवि को जंगलचट्टी-रामबाड़ा-केदारनाथ वैकल्पिक पैदल मार्ग के सर्वे का कार्य भी दिया गया है। इसके अलावा गौरीकुंड से केदारनाथ तक मुख्य पैदल मार्ग का सुधारीकरण कार्य डीडीएम को सौंपा जाएगा। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को एक वर्ष में पूरा होना है। इसलिए सरकारी विभागों को भी इस बार जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वहीं निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि ये सभी कार्य प्राथमिकता के साथ जल्द पूरे कर दिए जाएंगे।