{"_id":"59f753344f1c1b71548b9d84","slug":"141509380916-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर रोड़ में एनएच पर गुप्तकाशी में दोहरे मानक लागू करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर रोड़ में एनएच पर गुप्तकाशी में दोहरे मानक लागू करने का आरोप
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। ऑल वेदर रोड़ परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर ऑल वेदर रोड़ संघर्ष समिति गुप्तकाशी के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। समिति ने चौड़ीकरण के लिए एनएच पर निर्धारित मानक के बजाय गुप्तकाशी बाजार में दोहरे मानक लागू करने का आरोप लगाया।
सोमवार को डीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एनएच की ओर से केदारघाटी के मुख्य केंद्र गुप्तकाशी में दोहरे मानक लागू किए जा रहे हैं। यहां, हाईवे को केंद्र बिंदु से दोनों तरफ बराबर नापने के बजाय एक तरफ नाप की जा रही है, जिससे लोगों के अपने व्यवसायिक व आवासीय भवनों को लेकर संशय बना हुआ है। उन्होंने बाजार में 10 मीटर चौड़ीकरण के मानक को नियमानुसार लागू करने की मांग की। ऑल वेदर रोड़ के तहत 76 किमी रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर कुंड के समीप काकड़ा से लगभग 37 किमी लंबे बाईपास के प्रस्ताव का विरोध करते हुए सेमी में 200 मीटर भूस्खलन जोन का स्थायी उपचार की मांग की। इस संबंध में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि एनएच अधिकारियों को मामले में बाजार क्षेत्र और बाईपास सहित अन्य बिंदुओं का प्रस्ताव पुन: केंद्र को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में केएस राणा, प्रदीप बगवाड़ी, श्रीनिवास पोस्ती, वचन सिंह पंवार, मदन सिंह रावत आदि शामिल थे।