फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   देवभूमि उतराखंड का सभी भाई-बैणों तै मेरो नमस्कार..

देवभूमि उतराखंड का सभी भाई-बैणों तै मेरो नमस्कार..

Fri, 20 Oct 2017 10:54 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
देवभूमि उतराखंड का सभी भाई-बैणों तै मेरो नमस्कार..
केदारनाथ। ‘देवभूमि उत्तराखंड का सभी भाई-बैणों तै मेरो नमस्कार, बाबा केदार को आशीर्वाद सभी पर बणू रै, यनी कामना छ...’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत बाबा केदार के जयकारे के साथ इस प्रकार गढ़वाली भाषा में की तो, केदार धाम में मौजूद जन समूह भगवान भोले और मोदी के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जैसे ही गढ़वाली में संबोधन शुरू किया, केदारनाथ धाम में मौजूद जनसमूह बाबा केदार और हर-हर मोदी के जयकारों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड फौजियों के गांवों का राज्य है। यहां के हर गांव के अधिकांश परिवारों में एक-एक फौजी है, जो देश की रक्षा में तैनात है। सेवानिवृत्त फौजियों की संख्या भी काफी है, जो क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। सेना का जवान अनुशासनप्रिय होता है। प्रदेश सरकार इन भूतपूर्व सैनिकों से चारधाम यात्रा के संचालन में सहयोग ले सकती है, ताकि यात्रियों में अनुशासन का संदेश जाए। केदारनाथ धाम सहित बदरी विशाल और अन्य तीर्थ स्थलों की पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए जनजागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य देश का आदर्श राज्य बन सकता है, इसके लिए एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन


प्रोटोकाल दरकिनार मिले आम जन से
केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल को दरकिनार कर एक बार फिर केदारनाथ धाम में जनता के बीच में जाकर उनसे भेंट की। भाषण समाप्त करने के बाद मोदी मंदिर परिसर की सीढ़ियों से नीचे उतरे और मंदिर के पैदल मार्ग पर करीब 100 मीटर पैदल चले। इस दौरान बैरीकेडिंग के दोनों तरफ मौजूद जनसमूह का उन्होंने कभी दोनों हाथ जोड़कर तो कभी हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। कई लोगों से हाथ मिलाकर उनका हाल पूछा। मोदी करीब 5 मिनट तक जनता से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed