{"_id":"59dfa29d4f1c1bce538b71c3","slug":"141507828381-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएम कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीएम कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्सवादी) ने देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं व कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं बीच हुई झड़प के विरोध में धरना दिया। उन्होंने भाजपा व आरएसएस पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाया। पुराना विकास भवन के समीप धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए राज्य सचिव मंडल के सदस्य गंगाधर नौटियाल ने कहा कि भाजपा की बुनियाद आरएसएस पर टिकी हुई है, जो पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हत्या, घरों में तोड़-फोड़ कर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। धरना देने वालों में जिला मंत्री राजाराम सेमवाल, पुरुषोत्तम पुरी, मदन सिंह, अषाढ़ सिंह, विक्रम पंवार, जयनारायण नौटियाल, नरेंद्र रावत, राजेंद्र सिंह रावत, दयाल सिंह, धीरज लाल, विक्रम लाल समेत अन्य लोग मौजूद थे। ब्यूरो