फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   14 villages to be developed under Pradhan Mantri Adarsh Gram Yojana

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में विकसित होंगे 14 गांव

Wed, 22 Jan 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
14 villages to be developed under Pradhan Mantri Adarsh Gram Yojana
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत भारत सरकार ने जनपद के 14 गांवों का चयन किया है। इन गांवों में समेकित विकास और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत कार्य किए जाने हैं। गांवों में विशेष आवश्यकता वाले परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे उनके सामाजिक व आर्थिक स्तर में सुधार आ सके। योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर पीएमजीएसवाई अभिसरण समिति और सर्वेक्षण टीम के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी सरदार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण/कार्यशाला में आर्टिवा कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों द्वारा सर्वेक्षण दल को योजना के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि जनपद में 500 से अधिक जनसंख्या ( जिसमें 50 फीसदी एससी परिवार हो) के समेकित विकास के लिए जनपद के 14 गांवों को चुना गया है। चयनित गांवों में सिल्ला-बमणगांव, बीरों-देवल, बोरा, फेगू, कांदी, जगोठ, भटवाड़ी, ल्वारा, कमसाल, सौड़-भटगांव, जखवाड़ी मल्ली, गोर्ती, शीशों, मैखंडा शामिल हैं। इन गांवों में 20-20 लाख रुपये में मूलभूत सुविधाओं को जुटाने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाना है। साथ ही विशेष आवश्यकता वाले परिवारों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अनुदान दिया जाएगा। गांवों में पेयजल, स्वच्छता, ठोस व द्रव्य अपशिष्ट पदार्थ निपटान की सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। चयनित गांवों को अगले पांच वर्ष में आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए व्यापक, वास्तविक और व्यवहारिक रूपरेखा तैयार की जानी है, जिसके तहत गांवों के सभी परिवारों व सदस्यों का सर्वेक्षण किया जाना है। बैठक में सर्वेक्षण दल के साथ चमोली और उत्तरकाशी के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed